ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

सड़क पर बने गड्ढे ने ले ली जान: मधुबनी में कंटेनर से टकराकर पलटी पुलिस की बोलेरो, ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत

मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर पुलिस की बोलेरो कंटेनर से टकराकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक तेज नारायण साह की दरभंगा के डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सड़क के गड्ढे में टायर जाने से वाहन अनियंत्रित

बिहार न्यूज
बोलेरो और ट्रक में जोरदार टक्कर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा गांव के पास पुलिस की बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कंटेनर भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। 


दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पुलिस वाहन चालक तेज नारायण साह की दरभंगा के डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।


यह दर्दनाक हादसा फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा गांव के पास एनएच-27 पर कट के नजदीक हुई। मधुबनी पुलिस केंद्र की बोलेरो गाड़ी संख्या BR 01PK 5114 ड्यूटी पर थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सड़क पर बने गड्ढे में टायर चले जाने के कारण बोलेरो अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक से टकराकर पलट गई।


हादसे में बोलेरो चालक तेज नारायण साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दरभंगा स्थित डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद एनएच-27 पर यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स