ब्रेकिंग
स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन

मधुबनी में बड़ा हादसा: कमला नदी में मिट्टी धंसने से बच्ची और महिला की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बक्साही गांव में कमला नदी के किनारे मिट्टी धंसने से 8 वर्षीय ज्योति कुमारी और 42 वर्षीय ललिता देवी की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में मिट्टी काटने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बक्साही गांव में मिट्टी का धंसना गिरने से एक 8 वर्षीय बच्ची और 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे तीन से चार लोग कमला नदी में मिट्टी काटने गए थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे तीन लोग मिट्टी के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दबे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक बच्ची और महिला की मौत हो चुकी थी।


मृतकों की पहचान 42 वर्षीय ललिता देवी, जो हुकुम देव यादव की पत्नी थीं, और 8 वर्षीय ज्योति कुमारी, जो श्रीलाल यादव की पुत्री थी, के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।


इस दर्दनाक घटना के बाद बक्साही गांव में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।