ब्रेकिंग
त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

बिहार में सरकारी पोखर पर भूमाफिया की नजर, रातों-रात हो रही भराई; प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

Bihar News: मधुबनी में सरकारी पोखर और नदी की जमीन पर अवैध भराई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने भूमाफियाओं पर रात में ट्रैक्टरों से मिट्टी डालने का आरोप लगाया है, जबकि प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जलस्रोतों पर अतिक्रमण का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। केंद्रीय पुस्तकालय के पीछे स्थित करीब 3 बीघा 18 धुर 7 कट्ठा सरकारी पोखर की जमीन खरीदने वाले 47 लोगों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। आरोप है कि शहर के कई भूमाफिया अब भी सरकारी पोखरों और नदी की जमीन पर कब्जे की कोशिश में जुटे हुए हैं।



ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास का है। यहां रोड के पश्चिम, मौजा चकदह में कीर्तन भवन रोड निवासी मानस यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता बीरेंद्र यादव के घर के पीछे स्थित खेसरा संख्या-571 की करीब 1 बीघा 14 कट्ठा सरकारी नदी की जमीन को रात के अंधेरे में मिट्टी डालकर भरा जा रहा है।



स्थानीय लोगों का आरोप है कि देर रात दर्जनों असामाजिक तत्व और कथित भूमाफिया कई ट्रैक्टरों के जरिए अलग-अलग रास्तों से मिट्टी लाकर नदी की भराई कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।



मामले पर जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित पोखर और नदी की जमीन की मापी कराने के लिए रहिका अंचल को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी जलस्रोत पर अतिक्रमण किया है या भराई का कार्य किया है, उनके खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।



वहीं, रात के समय खुलेआम हो रही इस भराई को लेकर नगर थाना और ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस रात में आम लोगों से पूछताछ कर सकती है, तो अवैध रूप से मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टरों को रोककर जब्त क्यों नहीं किया जा रहा। अब निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता