ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Bihar Road Accident: बिहार के मधुबनी में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Road Accident: बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से आ रही है, जहां तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हो गई है। अनियंत्रित बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिसके बाद बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के इसराइन चौड़ के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को इसराइन चौड़ के पास यात्रियों से खचाखच भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे में बस पर सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मधेपुर PHC में भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता