ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट

Madhepura News: मधेपुरा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, सरकार और जनप्रतिनिधियों पर लगाए यह आरोप

Madhepura News: मधेपुरा के धुरगांव में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बरसात में हालात बदतर होने की शिकायत करते हुए लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाया और वोट बहिष्कार की चेतावनी दी।

Madhepura News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Madhepura News: बिहार के मधेपुरा सदर प्रखंड के धुरगांव में शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दक्षिण मुसहरी टोला धरहर वार्ड संख्या 7 के लोगों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं, परंतु इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।


ग्रामीणों ने बताया कि टोले से मुख्य सड़क की दूरी लगभग 700 मीटर है। इस छोटी-सी दूरी को तय करना उनके लिए बेहद कठिन हो जाता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। कीचड़ और गड्ढों से भरी राह पर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों ने कहा कि ऐसे हालात में यदि कोई बीमार पड़ जाए, तो उसे मुख्य सड़क तक ले जाना बेहद दुरुह कार्य हो जाता है।


स्थानीय निवासी अरविंद कुमार ऋषि उर्फ निक्कू ने बताया कि वह स्वयं इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक जा चुके हैं, लेकिन उनकी गुहार पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में प्रशासन ने अतिक्रमित जमीन को खाली कराया था और जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, किंतु दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया।


ग्रामीणों ने बताया कि इस टोले की आबादी लगभग 200 है और करीब 160 मतदाता हैं। बावजूद इसके यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। हर घर नल का जल और शौचालय योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ भी अब तक नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण की पहल नहीं हुई तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे।


सभी ने एक स्वर में कहा कि सड़क निर्माण उनकी जीवनरेखा है और इसके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। ग्रामीणों ने दोहराया कि उनकी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।

रिपोर्ट- अमन आनंद, मधेपुरा

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता