ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने अपने मंत्री के घर पर ही चलवा दिया बुलडोजर, सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बना रखा थाजनता दरबार लगाने वाले नेता नीतीश कुमार को दरबारी बना दिया, आनंद मोहन ने किसे कहा चाटुकार,बेईमान और चिरकुट?फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दवा दुकानदार को धमकाने पहुंचा शख्स, पहचान उजागर होते ही हुआ फरार जमुई में शराब तस्करों की नई चाल नाकाम, फर्जी पोस्टल वैन से लाखों की विदेशी शराब बरामदमधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमला, बाल-बाल बचे, गाड़ी में तोड़फोड़सम्राट चौधरी ने अपने मंत्री के घर पर ही चलवा दिया बुलडोजर, सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बना रखा थाजनता दरबार लगाने वाले नेता नीतीश कुमार को दरबारी बना दिया, आनंद मोहन ने किसे कहा चाटुकार,बेईमान और चिरकुट?फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दवा दुकानदार को धमकाने पहुंचा शख्स, पहचान उजागर होते ही हुआ फरार जमुई में शराब तस्करों की नई चाल नाकाम, फर्जी पोस्टल वैन से लाखों की विदेशी शराब बरामदमधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमला, बाल-बाल बचे, गाड़ी में तोड़फोड़

शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम: एक तरफ उठी बहन की डोली,दूसरी ओर दो भाईयों की अर्थी

मधेपुरा में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब NH-107 पर बाइक और ट्रक की टक्कर में दुल्हन के दो भाइयों की मौत हो गई। विदाई के वक्त हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बिहार न्यूज
NH-107 पर हादसे में दो युवकों की मौत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MADHEPURA:बिहार के मधेपुरा जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। दर्दनाक सड़क हादसे में दुल्हन के दो भाईयों की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


एक तरफ बहन की डोली उठी वही दूसरी तरफ भाई की अर्थी उठाई गयी। सड़क हादसे में दुल्हन के दो भाईयों की मौत हो गयी। घटना मधेपुरा–पूर्णिया एनएच-107 पर मधेपुरा और पूर्णिया जिला की सीमा के पास जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुरा गांव के पास की है। जहाँ देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक (NL 01AB 6220) आधा सड़क पर और आधा नीचे खड़ा था, जो पूर्णिया की ओर जाने के लिए लगा हुआ था। इसी दौरान मुरलीगंज से जानकीनगर की ओर जा रही तेज रफ्तार हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक (BR 11AR 1913) अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों की पहचान मुरलीगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी मनोज राम के पुत्र सुधीर कुमार राम के रूप में हुई है। वहीं दूसरे युवक की पहचान विक्की राम के रूप में हुई है, जो सुधीर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। विक्की राम, नारायणपट्टी मुरहो (मधेपुरा) निवासी सचेन्द्र राम के पुत्र थे।


घटना के संबंध में मृतक सुधीर के परिजन ने बताया कि उनके घर में छोटी बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी जानकारी मिली की बारात रास्ता भटक गया है और उसे रिसीव करने के लिए सुधीर अपने बहन के देवर विक्की के साथ मोटरसाइकिल से निकला है लेकिन कुछ देर बाद बरात आ गई सुधीर और उनकी बहन के देवर विक्की नहीं लौटे लेकिन किसी ने उनका ख्याल नहीं किया।


शादी की रस्में निभाई जाने लगी और जब विदाई के समय भाई की खोज की जाने लगी तभी सूचना मिली कि चैनपुरा के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें बाइक सवार सुधीर और विक्की की मौत हो गई। फिर क्या था परिजनों में बीच कोहराम मच गया, उन्होंने बताया कि सुधीर के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं—पांच साल का बेटा और मात्र 21 दिन की नवजात बेटी। शादी के माहौल के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जहां घर में खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया।


घटना की सूचना पाते हैं मौके पर पहुंचे जानकी नगर थाना की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पूर्णिया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा गया।आज गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे सुधीर का सब घर पहुंचा, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई माता-पिता के साथ पत्नी और बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है। 

टैग्स