ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड

मधेपुरा में ब्राह्मण एकजुटता संकल्प सम्मेलन, वक्ताओं ने कहा- हक और अधिकार के लिए एकजुट होना जरूरी

मधेपुरा में लोकमंच के तत्वावधान में ब्राह्मण एकजुटता संकल्प सम्मेलन आयोजित हुआ। वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: लोकमंच के तत्वावधान में मधेपुरा में ब्राह्मण एकजुटता संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने एक सुर में ब्राह्मणों को एकजुट होने का आह्वान किया।


 इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा ही समाज को दिया है और बदले में कभी कुछ नहीं लिया। अगर ब्राह्मण समाज अपने बारे में सोचता तो आज हमारी यह स्थिति नहीं होती। अधिकतम ब्राह्मण की आर्थिक स्थिति आज भी खराब है क्योंकि हम कभी धन के पीछे नहीं दौड़े बल्कि हमने ज्ञान का अर्जन किया और वह ज्ञान समाज को भी दिया। 


जब लड़ाई की बारी थी तब भी हम कंधे से कंधा मिला कर खड़े थे लेकिन वह संपत्ति और साम्राज्य अपने पास नहीं रखा। बावजूद इसके लंबे समय से देश में एक आख्यान चलाया जाता है कि हर बड़े पदों पर सिर्फ ब्राह्मणों का कब्जा है। हम कभी संपत्ति के पीछे नहीं भागे लेकिन ईश्वर ने हमें बुद्धि दी। हमने पढ़ाई की और अपनी बुद्धि और ज्ञान के बल पर हासिल करते रहे लेकिन हमारे विरोध तरह तरह के भ्रम फैलाए जाते हैं। 


कार्यक्रम के दौरान लोकमंच के संस्थापक अध्यक्ष आशीष कुमार उर्फ बब्बू झा ने कहा कि आज हम ब्राह्मण समाज को संकल्प लेना है कि हम आगे एकजुट हो कर रहेंगे और अपना हक और अधिकार के लिए भी एकजुट हो कर लड़ेंगे। हमने कभी दूसरे के हक पर अपना अधिकार नहीं दिखाया लेकिन बावजूद इसके आज के समय में ब्राह्मण समाज को दबाया जा रहा है जिसके विरोध में हमें एकजुट हो कर रहना होगा। 


हम जब एकजुट होंगे और अपने हक अधिकार के लिए आगे आयेंगे तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। उन्होंने ब्राह्मण समाज से अपील की कि सब एकजुट हो जाएं और अब हम अपना अपमान नहीं सहेंगे। आशीष कुमार ने कहा कि पिछले 4 दशक में ब्राह्मणों का जुटान इस स्तर पर नहीं हुआ लेकिन अब हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हमने कभी किसी का हक नहीं मारा और न ही अपने हक पर किसी को कब्जा करने देंगे।

मधेपुरा में ब्राह्मण एकजुटता संकल्प सम्मेलन, वक्ताओं ने कहा- हक और अधिकार के लिए एकजुट होना जरूरीमधेपुरा में ब्राह्मण एकजुटता संकल्प सम्मेलन, वक्ताओं ने कहा- हक और अधिकार के लिए एकजुट होना जरूरी