ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

ट्रैक्टर लूटने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे में, आधा दर्जन लुटेरे अरेस्ट

PURNEA: पुर्णिया के हाईवे से ट्रैक्टर को लूट लेने वाले गिरोह को पूर्णिया पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने 6 लूटेरों की गिरफ्तारी के साथ लूटे गए ट्रैक्टर, बड़ी संख्या में गिट्टी औ

ट्रैक्टर लूटने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे में, आधा दर्जन लुटेरे अरेस्ट
First Bihar
2 मिनट

PURNEA: पुर्णिया के हाईवे से ट्रैक्टर को लूट लेने वाले गिरोह को पूर्णिया पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने 6 लूटेरों की गिरफ्तारी के साथ लूटे गए ट्रैक्टर, बड़ी संख्या में गिट्टी और कई समान बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी कटिहार और पूर्णिया के अलग-अलग इलाकों का हैं । इन सब ने बीते 6 महीने में 4 बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 


आपको बता दें, पूर्णिया में लगातार हाईवे से बड़े ट्रैक्टरों की लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। बीते 6 महीने में इन लुटेरों ने 4 बड़ी लूट की घटना हुई है। बीते 31 मई को के. नगर प्रखण्ड अंतर्गत मक्का लदे ट्रेक्टर को लूट लेने का मामला सामने आया था, जिसके बाद एसपी ने सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था, जो लगातार जांच में जुटी हुई थी । 


इसी दौरान एक के बाद एक सुराग मिलने शुरू हुए और फिर एक एक कर 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी नीरज कटिहार का रहने वाला है, जो अपने गुट के साथ पूर्णिया की सड़कों पर लूट की वारदात को अंजाम देता था और सारे सामन कटिहार में बेचा करता था। पकड़े गए आरोपियों के पास से 4 ट्रैक्टर के इंजन, 3 डाला बरामद हुआ है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता