ब्रेकिंग
Bihar News : अनंत सिंह की बेटी की हल्दी आज, बारिश ने बढ़ाई चिंता तो मैदान में उतारी गई मशीनें, गंगा बालू से दूर होगा कीचड़; 24 घंटे का इंतजार✦छपरा में फिर रफ्तार का कहर! नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आरा निवासी चालक गंभीर✦पटना के PMCH में 8 साल का इंतजार खत्म! जनवरी 2027 से शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 6 गंभीर बीमारियों का होगा इलाज✦नीतीश सेतु के बहाने यूपी में BJP का बड़ा सियासी खेल! कुर्मी वोट बैंक पर नजर, बिहार की 55 महिला नेताओं को क्यों सौंपी गई 55 सीटों की कमान?✦Patna Traffic News : गंगा स्नान के लिए पटना निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 24 नवंबर को अशोक राजपथ बंद, जेपी सेतु पर 13 घंटे नो-एंट्री; जानिए कहां पार्क होगी गाड़ी✦Bihar News : अनंत सिंह की बेटी की हल्दी आज, बारिश ने बढ़ाई चिंता तो मैदान में उतारी गई मशीनें, गंगा बालू से दूर होगा कीचड़; 24 घंटे का इंतजार✦छपरा में फिर रफ्तार का कहर! नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आरा निवासी चालक गंभीर✦पटना के PMCH में 8 साल का इंतजार खत्म! जनवरी 2027 से शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 6 गंभीर बीमारियों का होगा इलाज✦नीतीश सेतु के बहाने यूपी में BJP का बड़ा सियासी खेल! कुर्मी वोट बैंक पर नजर, बिहार की 55 महिला नेताओं को क्यों सौंपी गई 55 सीटों की कमान?✦Patna Traffic News : गंगा स्नान के लिए पटना निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 24 नवंबर को अशोक राजपथ बंद, जेपी सेतु पर 13 घंटे नो-एंट्री; जानिए कहां पार्क होगी गाड़ी

लोजपा नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता

PATNA : जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद बिहार के दो सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर लोजपा नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. एलजेपी नेताओं ने शोक व्यक्त कर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद बिहार के दो सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर लोजपा नेताओं ने  गहरी संवेदना व्यक्त की है. एलजेपी नेताओं ने  शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा. उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता की.


लोक जन शक्ति पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला मे शहीद खुर्शीद खान के परिवार के लोगो से मुलाकात की. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान के निर्देशानुसार पार्टी के पांच सदस्यीय टीम ने बिहार के दोनों शहीदों के परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बांधा. बारामुला में शहीद लवकुश शर्मा और शहीद खुर्शीद खान के परिजनों से मिलकर उन्होंने एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर दिए. इस दौरान शहीद के पिता से लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी ने फोन से बात कर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.


बिहार लोजपा के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने बताया कि टीम का नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने किया. टीम में लोजपा के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी सतेंद्र सिंह, महासचिव उपेन्द्र यादव, संजीव सरदार, युवा लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार शामिल थे. साथ में लोजपा जहानाबाद के जिला अध्यक्ष कुंदन शर्मा भी मौजूद रहे.


मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल मे अशरफ अंसारी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ व प्रदेश प्रवक्ता , श्री राकेश कुमार सिंह उर्फ  गबरु सिंह महासचिव सह प्रभारी रोहतास, पुलिस राम,प्रेमतोष कुमार सिंह युवा अध्यक्ष, अनुप कुमार सहित अन्य नेता उपस्थित थी. इन नेताओ ने परिजनो से मुलाकात कर लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी के द्वारा एक लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा किए जाने के उपरांत आज राशि उपलब्ध कराई.