ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

LJP सांसद कोरोना पॉजिटिव निकलीं, वीणा देवी को इलाज के लिए पटना लाया जा रहा

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. पिछले

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी. जिसके बाद उनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था और अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.


लोजपा सांसद वीणा देवी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सांसद वीणा देवी से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना है. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वीणा देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में लाया जा रहा है.


लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से लौटने के बाद एलजेपी सांसद वीणा देवी का कोरोना टेस्ट कराया गया था. हालांकि तब उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी. हाल ही में उनकी तबियत ख़राब होने के बाद एक बार फिर से कोरोना का टेस्ट कराया गया, जो अब पॉजिटिव आया है. जिसके बाद उन्हें पटना एम्स लाया जा रहा है.

टैग्स