ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

लालू पर दवाइयों का असर, पहले से सेहत काफी दुरुस्त, छाती के इंफेक्शन में भी सुधार

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे हैं. लालू परिवार और राजद समर्थकों के लिए एम्स से एक राहत भरी ख

 लालू पर दवाइयों का असर, पहले से सेहत काफी दुरुस्त, छाती के इंफेक्शन में भी सुधार
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे हैं. लालू परिवार और राजद समर्थकों के लिए एम्स से एक राहत भरी खबर सामने आई है. लालू यादव पर दवाइयों का काफी असर हुआ है. उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव का यूरिया क्रिएटिनाइन काफी बढ़ा हुआ था. जिसमें अब सुधार हो रहा है.


दिल्ली एम्स में लालू यादव का इलाज कार्डियोलॉजिस्ट डॉ  यादव की अगुआई में विभिन्न विभागों के डॉक्टर कर रहे हैं. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबक लालू निमोनिया से भी पीड़ित थे. लेकिन फिलहाल उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है. बताया जा रहा है कि शरीर में संक्रमण बढ़ने की वजह से उनका ह्रदय ठीक से काम नहीं कर रहा था. लेकिन इलाज के कारण काफी फर्क पड़ा है और दवाइयों का भी असर हुआ है. 


जानकारी मिली है कि लालू यादव के छाती के इंफेक्शन में भी सुधार हुआ है. बताया जा रहा है लालू यादव काफी लंबे समय से मधुमेह और दिल की बीमारी से पीड़ित हैं. दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में उनका नियमित इलाज चल रहा है. आपको बता दें कि हाल ही में लालू को ऑब्जर्वेशन में रखने के साथ क्रिटिकल केयर वार्ड में भर्ती कराया गया था. लेकिन अब उन्हें सीएन टावर के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, अब लालू यादव  की तबीयत में सुधार हो रहा है.


डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति पहले से बेहतर है लेकिन उन्हें अभी भी ठीक होने भी काफी समय लगेगा. आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव को 23 जनवरी को रांची से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाकर एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. लालू को दिल और किडनी की गंभीर बीमारी है. जिस वक्त उन्हें एम्स लाया गया था तब उन्हें निमोनिया की शिकायत थी. 

टैग्स