ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

लालू के करीबी RJD उम्मीदवार ने दूसरे प्रत्याशी को दी धमकी, कहा.. तुम्हारा नामांकन रद्द हो गया है मेरे लिए करो काम

DARBHANGA: बिहार विधानसभा के बीच दरभंगा से आरजेडी के उम्मीदवार पर एक प्रत्याशी ने धमकी देने का आरोप लगाया है. प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार ने कहा कि मेरा साजिश के तहत नामांकन रद्द

लालू के करीबी RJD उम्मीदवार ने दूसरे प्रत्याशी को दी धमकी, कहा.. तुम्हारा नामांकन रद्द हो गया है मेरे लिए करो काम
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार विधानसभा के बीच दरभंगा से आरजेडी के उम्मीदवार पर एक प्रत्याशी ने धमकी देने का आरोप लगाया है. प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार ने कहा कि मेरा साजिश के तहत नामांकन रद्द कराया गया है. उसके बाद आरजेडी प्रत्याशी भोला यादव मुझे धमकी दे रहे हैं और अपने लिए काम करने का दबाव दे रहे हैं. 

दरभंगा से उम्मीदवार

आरजेडी के भोला यादव दरभंगा से उम्मीदवार हैं तो वहीं आरोप लगाने वाला प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार है.लेकिन उसका नामांकन रद्द हो गया. उसका नाम मणिकांत यादव है. मणिकांत ने भोला यादव पर आरोप लगाया है कि मुझे बाहर आकर बोले कि तुम्हारा नामांकन रद्द हो गया है. अब बदमाशी मत करो मेरे लिए काम करो नहीं तो तुम्हारे साथ बदमाशी करेंगे. 

भोला यादव ने दी सफाई

आरोप लगाने के बाद भोला यादव ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि एक प्रत्याशी को अधिकार है नामांकन रद्द हुए दूसरे प्रत्याशी का कागजात देख सकता है. इसके कारण ही मैंने आरोप लगाने वाले प्रत्याशी का कागजात देखा था. उसको धमकी नहीं दी है. मणिकांत मेरे रिश्तेदार लगते हैं. इसलिए उनको साथ देन की बात की थी.