ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई जनसेवा एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्त

Bihar News: लखीसराय के रामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रैक पर फंस गई, जिससे जनसेवा एक्सप्रेस उससे टकरा गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा रेल हादसा टल गया, हालांकि इंजन को नुकसान पहुंचा।

Bihar News
बड़ा हादसा टला
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले में किऊल-जमालपुर रेलखंड पर शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रामपुर हाल्ट के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस जाने के कारण अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस उससे टकरा गई। हालांकि लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन की रफ्तार काफी कम हो गई, जिससे किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन चालक ने रेलवे ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखते ही तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इसके बावजूद ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर की तीव्रता कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इंजन का अगला शीशा, हेडलाइट और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।



घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रैक से हटाने और रेल परिचालन बहाल करने में करीब 45 मिनट का समय लगा। इस दौरान जनसेवा एक्सप्रेस रामपुर रेलवे गुमटी के पास खड़ी रही। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक साफ करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया।



प्रारंभिक जांच में रेलवे गेटमैन की लापरवाही भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के ट्रैक पर फंसने के बावजूद उसने नजदीकी स्टेशन मास्टर या रेलवे कंट्रोल को समय पर सूचना नहीं दी। अधिकारियों का मानना है कि यदि समय रहते सूचना दी जाती तो ट्रेन को पहले ही रोका जा सकता था और इंजन को नुकसान से बचाया जा सकता था।



रामपुर रेलवे क्रॉसिंग मुंगेर-लखीसराय एनएच-80 से जुड़े कई गांवों के लिए प्रमुख मार्ग है। इस रास्ते से बालू और लकड़ी लदे भारी ट्रैक्टरों की लगातार आवाजाही होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर बने गहरे गड्ढों में भारी वाहन अक्सर फंस जाते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद क्रॉसिंग की मरम्मत नहीं कराई गई है।



लोको पायलट ने बताया कि जैसे ही उनकी नजर रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पड़ी, उन्होंने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इसके बावजूद ट्रेन ट्रॉली से टकरा गई, हालांकि उनकी सतर्कता के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता