ब्रेकिंग
नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य

कोटा से स्टूडेंट वाली ट्रेन आज दानापुर आएगी, पंजाब और हरियाणा से भी आएंगे मजदूर

PATNA : प्रवासी बिहारियों के पहुंचने का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। राजस्थान के कोटा से स्टूडेंट्स को लेकर स्पेशल ट्रेन आज पहुंचेगी। दोपहर बाद इस ट्रेन के दानापुर पहुंचने की उम्

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : प्रवासी बिहारियों के पहुंचने का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। राजस्थान के कोटा से स्टूडेंट्स को लेकर स्पेशल ट्रेन आज पहुंचेगी। दोपहर बाद इस ट्रेन के दानापुर पहुंचने की उम्मीद है जिसे लेकर जिला प्रशासन ने अपने स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटना जिला प्रशासन की तरफ से कोटा से आने वाले छात्रों की स्क्रीनिंग दानापुर स्टेशन पर ही की जाएगी। इसके बाद छात्रों को उनके संबंधित थाना क्षेत्र में भेज दिया जाएगा। सरकार की तरफ से इन्हें भेजने की व्यवस्था की गई है। 


पटना के डीएम कुमार रवि ने कहा है कि अगर कोई अभिभावक अपने बच्चों को निजी वाहन से ले जाना चाहते हैं तो वह अपने इलाके के संबंधित थानाध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं। जिनके पास निजी वाहन की सुविधा नहीं है उन्हें संबंधित थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी पर घर तक पहुंचाया जाएगा। सरकार ने छात्रों के लिए होम क्वारन्टीन की सुविधा दी है। इसके लिए उन्हें एक डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा। कोटा से आने वाले छात्रों को होम क्वारन्टीन के नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। 


पंजाब और हरियाणा से आज बिहारी मजदूरों को लेकर ट्रेन खुलने की संभावना जताई गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि मंगलवार को पंजाब और हरियाणा से बिहार के लिए ट्रेन खुलने की संभावना है। राज्य में आज कुल 9 ट्रेनें पहुंचने वाली हैं। प्रवासियों को लेकर पहुंचने वाली इन ट्रेनों में कोटा के अलावे कर्नाटक और केरल से आ रही ट्रेनें भी शामिल हैं।

टैग्स