ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Bihar police Encounter : सम्राट सरकार में एक्शन मोड में पुलिस, चार दिन में पांचवां एनकाउंटर; मोस्ट वांटेड चिंटू हुआ अरेस्ट

किशनगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच बड़ी मुठभेड़। मोस्ट वांटेड अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू घायल हालत में गिरफ्तार, दो पुलिस अधिकारी भी जख्मी। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Bihar police Encounter : सम्राट सरकार में एक्शन मोड में पुलिस, चार दिन में पांचवां एनकाउंटर; मोस्ट वांटेड चिंटू हुआ अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar police Encounter : बिहार के किशनगंज में गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। नगर थाना क्षेत्र के फरिंगगोला रेलवे गुमटी के पास हुई इस कार्रवाई में दो पुलिस पदाधिकारी भी घायल हो गए, जिनका इलाज किशनगंज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की जानकारी ली।


जानकारी के अनुसार किशनगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में फरिंगगोला इलाके में जमा हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने रेलवे गुमटी के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।


मुठभेड़ के दौरान कटिहार जिले के रोतारा निवासी और इनामी अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया। वहीं उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।


इस ऑपरेशन में इंस्पेक्टर मुस्ताक और सब-इंस्पेक्टर नीतीश कुमार भी घायल हो गए। दोनों को तुरंत किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायल जवानों से मिलने के लिए डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार अस्पताल भी पहुंचे। अधिकारियों ने घायल पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उनकी बहादुरी की सराहना की।


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू पर हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। किशनगंज, कटिहार और आसपास के कई जिलों की पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि चिंटू अपने गैंग के साथ इलाके में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी साजिश नाकाम हो गई।


घटना के बाद फरिंगगोला और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस लगातार इलाके में छापेमारी कर रही है और फरार अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से मिले हथियार और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।


इधर बिहार में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पिछले चार दिनों में राज्य में यह पांचवां एनकाउंटर बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराध और संगठित गैंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। एसपी संतोष कुमार ने साफ कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और जिले में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।