ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

इंजन दौड़ता रहा आगे, पीछे छूट गए डिब्बे! गरीब नवाज एक्सप्रेस अचानक दो हिस्सों में बंटी, टला बड़ा रेल हादसा

Bihar News: बिहार में एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब गरीब नवाज एक्सप्रेस अचानक दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन का इंजन और कुछ कोच आगे बढ़ गए, जबकि बाकी डिब्बे पीछे रह गए। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और जांच शुरू...

इंजन दौड़ता रहा आगे, पीछे छूट गए डिब्बे! गरीब नवाज एक्सप्रेस अचानक दो हिस्सों में बंटी, टला बड़ा रेल हादसा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. अजमेर से किशनगंज आ रही 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस अचानक चलती पटरी पर दो हिस्सों में बंट गई. ट्रेन ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही मिनट बाद ऐसी तकनीकी खराबी का शिकार हुई कि इंजन आगे बढ़ता चला गया, जबकि पीछे के सभी कोच अलग होकर रुक गए. घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. हालांकि रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया और किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा.


जानकारी के अनुसार कटिहार-किशनगंज रेलखंड पर चल रहे विकास कार्य के कारण इन दिनों गरीब नवाज एक्सप्रेस को डायवर्ट रूट से संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में ट्रेन बुधवार तड़के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थी, जहां इंजन रिवर्सल की प्रक्रिया पूरी की गई. स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के कुछ ही देर बाद इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग अचानक खुल गई. कपलिंग टूटते ही ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई और इंजन कई मीटर आगे निकल गया, जबकि पीछे के कोच पटरी पर ही रुक गए.


अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में हड़कंप मच गया. कई लोग यह समझ ही नहीं पाए कि आखिर ट्रेन रुक क्यों गई. कुछ यात्रियों ने खिड़की से बाहर झांककर देखा तो पता चला कि इंजन और कोच अलग हो चुके हैं. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और तकनीकी टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया


रेलवे अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेन को पूरी तरह रोक दिया गया और कपलिंग को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। करीब दो घंटे तक तकनीकी जांच, मरम्मत और सुरक्षा परीक्षण का काम चलता रहा. सभी आवश्यक जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित घोषित किया गया और फिर उसे किशनगंज के लिए रवाना कर दिया गया.


इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. डायवर्ट रूट की वजह से यात्रा पहले ही लंबी हो चुकी थी, वहीं इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन लगभग दो घंटे तक प्रभावित रही. गनीमत रही कि घटना कम गति पर हुई और समय रहते ट्रेन रोक दी गई, वरना यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था.