ब्रेकिंग
Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद

बिहार के आशिक मिजाज सरकारी टीचर की 'गंदी बात', छात्रा से कहा-गुरु दक्षिणा में मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ..सिलीगुड़ी घूमने चलेंगे

Kishanganj News: किशनगंज के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्रा को गर्लफ्रेंड बनने का ऑफर दिया। साथ ही टीचर ने गुरु दक्षिणा में छात्रा से सिलीगुड़ी ट्रिप पर चलकर मौज मस्ती करने की मांग की।

Kishanganj News:
आशिक मिजाज सरकारी टीचर की 'गंदी बात'
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Kishanganj News: किशनगंज में सरकारी स्कूल के एक टीचर ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। आशिक मिजाज शिक्षक ने सारी मर्यादाओं को पार करते हुए 12वीं की छात्रा के साथ अश्लील बातें की है। छात्रा ने बताया कि टीचर फोन कर उससे गंदी बातें करते हैं। कहते हैं कि तुम मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ। इसके लिए टीचर ने एकलव्य का उदाहरण भी दिया। शिक्षक ने महाभारत की एकलव्य की कहानी का उदाहरण देते हुए यह प्रस्ताव दिया। 


यह मामला कोचाधमन प्रखंड स्थित प्लस टू किसान उच्च विद्यालय सिंघाड़ी से जुड़ा है। आरोप है कि टीचर विकास कुमार ने कथित तौर पर एक छात्रा से अपनी गर्लफ्रेंड बनने का प्रस्ताव दिया। इस शिक्षक ने महाभारत की एकलव्य की कहानी का उदाहरण देते हुए यह प्रस्ताव दिया। टीचर ने कथित तौर पर महाभारत की एकलव्य की कहानी का उदाहरण दिया, जिसमें एकलव्य ने अपने गुरु द्रोणाचार्य को खुश करने के लिए अपनी अंगुली काट दी थी। शिक्षक ने कहा कि अगर एकलव्य अपनी अंगुली दे सकता था तो क्यों नहीं छात्रा उसी प्रकार से उसकी गर्लफ्रेंड बन सकती है। शिक्षक ने यह भी कहा कि वे दोनों सिलीगुड़ी यात्रा पर भी जा सकते हैं।


आरोप है कि शिक्षक ने बार-बार छात्रा को फोन पर परेशान किया और कई प्रस्ताव दिए। खबरों के अनुसार, शिक्षक ने पहले भी स्कूल की एक महिला सहकर्मी को ऐसा प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद वह महिला अब उसी शिक्षक की पत्नी बन चुकी है। वहीं इस मामले के बाद पैरैंट्स में काफी आक्रोश है। मामला सामने आने के बाग गांव वाले नाराज हो गए हैं और उन्होंने स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन भी दिया। वहीं मामले में डीईओ ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच पूरी कर रिपोर्ट तलब की है साथ ही आरोपी टीचर विकास कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता