ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

खुरमा, तिलकुट और बालूशाही है बिहार की प्रसिद्ध मिठाई, जल्द मिलेगा GI टैग

PATNA: पिछले दिनों कृषि उत्पादों को ग्लोबल पहचान मिली थी। अब बिहार की मिठाइयों को भी ग्लोबल पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है। इसमें कुछ ही मिठाइयों का चयन किया गया है, जिसमें भो

खुरमा, तिलकुट और बालूशाही है बिहार की प्रसिद्ध मिठाई, जल्द मिलेगा GI टैग
First Bihar
2 मिनट

PATNA: पिछले दिनों कृषि उत्पादों को ग्लोबल पहचान मिली थी। अब बिहार की मिठाइयों को भी ग्लोबल पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है। इसमें कुछ ही मिठाइयों का चयन किया गया है, जिसमें भोजपुर का खुरमा, गया का प्रसिद्ध तिलकुट और सीतामढ़ी की बालूशाही शामिल है। इन मिठाइयों को जीआई टैग दिया जाएगा। नाबार्ड की ओर से इसकी पहल शुरू कर दी गई है। नाबार्ड इन मिठाइयों की खासियत और उनके सोर्स के बारे में पता करेगा। उसके बाद उत्पादकों को इसके लिए अप्लाई करना होगा। 


बिहार की कुछ मिठाइयां ऐसी हैं, जिनके बारे में विदेशों में भी चर्चा है। इसमें गया का तिलकुट, सीतामढ़ी की बालूशाही और भोजपुर का उदवंतनगर का खुरमा लिस्ट में है। बिहार में इन मिठाइयों की पहचान जिले से है, राज्य में कहीं भी यह मिठाई बनती है तो उसी जिले के नाम से जाना जाता है। लेकिन जीआई टैग नहीं मिलने की वजह से इनकी पहचान का प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है।


नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. सुनील कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड इन मिठाइयों को जीआई टैग दिलाएगा, जिससे उत्पादकों को सही कीमत मिल पाएगी। इसके अलावा इन मिठाइयों की पहचान का प्रमाणीकरण भी हो पाएगा। इसके लिए उत्पादकों को जल्द ही अप्लाई करने को कहा जाएगा। 


टैग्स