ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, जुलाई में जारी होगा नोटिफिकेशन, राबड़ी देवी पर साधा निशाना

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने खगड़िया में कहा कि TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जुलाई में हर हाल में जारी किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने राबड़ी देवी के सरकारी आवास मामले और पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।

बिहार न्यूज
शिक्षक भर्ती को लेकर बढ़ी उम्मीदें
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने खगड़िया में कहा कि TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जुलाई में हर हाल में जारी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने राबड़ी देवी और पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भी तीखा हमला बोला।


बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर हाल में जुलाई महीने में TRE-4 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों से परीक्षा की तैयारी शुरू करने की अपील की। खगड़िया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गंभीर है और अभ्यर्थियों को जल्द ही TRE-4 भर्ती से संबंधित आधिकारिक सूचना मिल जाएगी।


राबड़ी देवी पर बोला हमला

इस दौरान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नोटिस जारी होने के बावजूद राबड़ी देवी ने अब तक सरकारी आवास खाली नहीं किया है। मंत्री ने कहा कि राबड़ी देवी सरकारी आवास पर कब्जा बनाए रखना चाहती हैं और उसे अपने नाम कराने की मंशा रखती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं की राजनीति हमेशा दूसरों की संपत्ति पर कब्जा करने की रही है।


पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी की टिप्पणी

शिक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वहां की सत्तारूढ़ पार्टी के लिए कठिन समय शुरू हो गया है, जबकि राज्य की जनता के लिए बेहतर दिन आने वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति में बदलाव आ रहा है और अपराधी तत्वों तथा माफिया समूहों में बेचैनी दिखाई दे रही है। इसी कारण कुछ राजनीतिक दल लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


शिक्षक भर्ती को लेकर बढ़ी उम्मीदें

शिक्षा मंत्री के बयान के बाद TRE-4 का इंतजार कर रहे हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है। लंबे समय से अभ्यर्थी नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। अब जुलाई में नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना से तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

टैग्स