ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत

Bihar Road Accident: खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र में बीपी मंडल सेतु के पास अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने NH-107 जाम कर मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में बीपी मंडल सेतु के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे में 22 वर्षीय मोहम्मद अरबाज और 24 वर्षीय मोहम्मद असाव की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से बेलदौर से सोनवर्षा घाट की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके के पास NH-107 को जाम कर दिया। 


इसके चलते महेशखूंट–सहरसा मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। परिजन मुआवजे और हाइवा चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक डीएसपी त्रिलोकी नाथ मिश्रा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। 


डीएसपी ने बताया कि बाइक और हाइवा दोनों की गति तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता