ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

बिहार के स्कूल में मिड डे मील की बड़ी लापरवाही, खाने में मिला मरा हुआ सांप; 20 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत

Bihar News: खगड़िया जिले में मिड डे मील की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। चौथम प्रखंड के एक सरकारी स्कूल में बच्चों के खाने में मरा हुआ सांप मिलने के बाद हड़कंप मच गया। भोजन करने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल...

बिहार के स्कूल में मिड डे मील की बड़ी लापरवाही, खाने में मिला मरा हुआ सांप; 20 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: खगड़िया के चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय भूतौली में मिड डे मील को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है. स्कूल में बच्चों को परोसे गए भोजन में मरा हुआ सांप मिलने के बाद हंगामा मच गया. खाना खाने के कुछ देर बाद 20 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बच्चों ने बेचैनी, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.


घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए और व्यवस्था के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई. परिजनों का आरोप है कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की जांच और गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई है.


तबीयत बिगड़ने के बाद सभी प्रभावित बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में बच्चों का इलाज किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


प्रशासन की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि भोजन में सांप कैसे पहुंचा और इस पूरे मामले में किस स्तर पर लापरवाही हुई. जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है.


बिहार में मिड डे मील को लेकर इस तरह की लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में भी भोजन खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी.


उस घटना के बाद एक छात्र की थाली में सांप का बच्चा मिलने की बात सामने आई थी. भोजन करने के बाद बच्चों ने पेट दर्द, चक्कर और उल्टी की शिकायत की थी. इसके बाद बड़ी संख्या में बच्चों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था.