ब्रेकिंग
सर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकामसीमा पर ड्यूटी के दौरान बिगड़ी जवान की तबीयत... जम्मू-कश्मीर में निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाईदानापुर और बेंगलूरु के बीच हर दिन एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूलअश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग का खेल... 56 बार धमकाकर वसूले 25 लाख, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरानघास काटने गईं दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर घायल, इलाके में सनसनीसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकामसीमा पर ड्यूटी के दौरान बिगड़ी जवान की तबीयत... जम्मू-कश्मीर में निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाईदानापुर और बेंगलूरु के बीच हर दिन एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूलअश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग का खेल... 56 बार धमकाकर वसूले 25 लाख, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरानघास काटने गईं दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर घायल, इलाके में सनसनी

घास काटने गईं दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर घायल, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार-बंगाल सीमा से सटे कटिहार के दियारा इलाके में दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। दोनों महिलाएं मवेशियों के लिए घास काटने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। बाद में एक महिला की मौत और दूसरी के गंभी

घास काटने गईं दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर घायल, इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार-बंगाल सीमा से सटे कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र के बहरसाल दियारा इलाके में घास काटने गईं दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है. घायल महिला का इलाज पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित सरकारी अस्पताल में चल रहा है. दोनों महिलाएं आपस में रिश्तेदार बताई जा रही हैं.


घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के दौलत नगर और हरिश्चंद्रपुर इलाके की रहने वाली दोनों महिलाएं मवेशियों के लिए घास काटने बहरसाल दियारा पहुंची थीं. परिजनों के अनुसार, दोनों रोजाना करीब 3 बजे घर से निकलती थीं और शाम करीब 6 बजे तक वापस लौट आती थीं. बुधवार को भी दोनों महानंदा नदी पार कर दियारा इलाके में घास काटने गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं.


काफी देर तक महिलाओं के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. जानकारी मिलने के बाद परिजन और अन्य लोग दियारा इलाके में पहुंचे. वहां दोनों महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर घायल अवस्था में मिलीं. एक महिला नदी किनारे मृत पड़ी थी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल थी.


घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं मृत महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया.


मृतका के गले पर मिले धारदार हथियार के निशान

कटिहार के एसपी परिचय कुमार के अनुसार, पश्चिम बंगाल के हरिश्चंद्रपुर थाने से अमदाबाद पुलिस को घटना की सूचना मिली थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक महिला का शव बरामद हुआ. शुरुआती जांच में उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं.


मृतका की पहचान चंद्रिका मंडल उर्फ चांदनी देवी के रूप में हुई है. वहीं घायल महिला की पहचान रूपा देवी के रूप में बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों महिलाओं के घास काटने के लिए दियारा इलाके में आने की बात सामने आई है.


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की टीम को भी बुलाया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


पुलिस घायल महिला का बयान भी महत्वपूर्ण मान रही है. उसके बयान के लिए एक टीम मालदा भेजी गई है, ताकि घटना से जुड़ी जानकारी और हमले की वजह का पता लगाया जा सके.


घटना बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे इलाके में हुई है. ऐसे में दोनों राज्यों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है. कटिहार पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, जबकि पश्चिम बंगाल पुलिस घायल महिला के इलाज और उसके बयान से जुड़ी जानकारी जुटा रही है.


फिलहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है. दोनों महिलाओं पर हमला किसने किया और इसके पीछे क्या वजह थी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करते हुए हमलावर की पहचान करने में जुटी है.