ब्रेकिंग
भागलपुर में दूल्हे को 'छोटी जाति' बताकर घोड़ी से उतारा, शादी में बवाल, मारपीट और लूटपाट का आरोपनिशांत कुमार समेत 10 उम्मीदवार बने विधान पार्षद, सभी निर्विरोध निर्वाचितबिहार के इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का बदलेगा रूट, निर्माण एजेंसी ने NHAI को भेजा प्रस्ताव; बड़ी वजह आई सामनेकटिहार में 1.26 करोड़ के धान गबन का खुलासा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुंदन प्रसाद साह गिरफ्तारतेजस्वी यादव का NDA सरकार पर जोरदार हमला, डिग्री के सवाल पर जमकर सुनायाभागलपुर में दूल्हे को 'छोटी जाति' बताकर घोड़ी से उतारा, शादी में बवाल, मारपीट और लूटपाट का आरोपनिशांत कुमार समेत 10 उम्मीदवार बने विधान पार्षद, सभी निर्विरोध निर्वाचितबिहार के इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का बदलेगा रूट, निर्माण एजेंसी ने NHAI को भेजा प्रस्ताव; बड़ी वजह आई सामनेकटिहार में 1.26 करोड़ के धान गबन का खुलासा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुंदन प्रसाद साह गिरफ्तारतेजस्वी यादव का NDA सरकार पर जोरदार हमला, डिग्री के सवाल पर जमकर सुनाया

कटिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की के चक्कर में युवक की गई जान, हत्या के बाद खेत में फेंका शव

Bihar Crime News: कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक का शव खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है। घटनास्थल से कुछ सामान भी बरामद हुए हैं, जबकि पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच...

कटिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की के चक्कर में युवक की गई जान, हत्या के बाद खेत में फेंका शव
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई. गुरुवार सुबह खेत में युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटनास्थल से मोबाइल फोन, ब्लूटूथ घड़ी और गले की चेन बरामद होने के बाद पुलिस कई एंगल से जांच में जुट गई है. वहीं ग्रामीणों के बीच इस हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है.


मृतक की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र के सोहर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4 निवासी अर्जुन मंडल के 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास एक खेत के किनारे युवक का शव पड़ा देखा. शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मनीष कुमार के रूप में की.


घटना की खबर फैलते ही सोहर और मोहजान समेत आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल के पास स्थित एक बांसबाड़ी में संघर्ष के स्पष्ट निशान मिले हैं. जमीन पर उठापटक के निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि मनीष ने हमलावरों से बचने की कोशिश की थी. माना जा रहा है कि पहले उसके साथ हाथापाई हुई, फिर उसे पकड़कर धारदार हथियार से गला रेत दिया गया. हत्या के बाद शव को खेत के किनारे फेंक दिया गया ताकि मामला छिपाया जा सके.


जिस स्थान पर संघर्ष होने की आशंका जताई जा रही है, वहां से एक घड़ी भी बरामद हुई है. वहीं कुछ दूरी पर खेत के कोने में मनीष का शव पड़ा मिला. इससे यह संभावना भी जताई जा रही है कि हत्या किसी दूसरी जगह की गई और बाद में शव को वहां फेंका गया.


मामले को और रहस्यमयी तब बना दिया जब पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, ब्लूटूथ घड़ी और गले की चेन मिली. इसके अलावा एक क्षतिग्रस्त मोबाइल का हिस्सा पास के पानी में पड़ा मिला. पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. 


घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार और फलका थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है.