ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

कटिहार रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जा रहे यात्री से 70 हजार की लूट, गन पॉइंट पर ATM ले जाकर निकलवाए पैसे

Bihar News: कटिहार रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचे एक यात्री के साथ गन पॉइंट पर लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि बदमाश यात्री को स्टेशन से बाहर एटीएम तक ले गए और हजारों रुपये व मोबाइल लेकर फरार हो गए। फिलहाल रेल पुलिस पूरे...

कटिहार रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जा रहे यात्री से 70 हजार की लूट, गन पॉइंट पर ATM ले जाकर निकलवाए पैसे
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: कटिहार रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे एक यात्री के साथ लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है. पीड़ित का आरोप है कि दो बदमाश उसे हथियार के बल पर स्टेशन से बाहर ले गए और एटीएम से करीब 70 हजार रुपये निकलवाने के बाद नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस जांच में जुट गई है.


पीड़ित की पहचान आजमनगर निवासी मोहम्मद रेजान के रूप में हुई है. वह राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. परिजनों के मुताबिक ट्रेन पकड़ने से पहले रेजान ने अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों से फोन कर अलग-अलग रकम अपने बैंक खाते में मंगवाई थी. कुछ देर बाद उन्होंने परिवार को फोन कर बताया कि उनके साथ लूट हो गई है.


परिजनों का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो रेजान ने बताया कि दो लोग उन्हें बंदूक दिखाकर स्टेशन से बाहर ले गए. इसके बाद एटीएम से करीब 70 हजार रुपये निकलवाए और नकदी के साथ उनका मोबाइल भी लेकर फरार हो गए.


मामले की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेल डीएसपी खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं. स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके और आरोपियों की पहचान हो सके.


रेल डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कुछ संदिग्ध भी लग रहा है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस पीड़ित से भी पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.