ब्रेकिंग
खान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरीखान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरी

कटिहार रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों का हंगामा, भीड़ बढ़ने से मची अफरा-तफरी, पुलिस से हुई नोकझोंक

कटिहार रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के कारण हंगामा और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान परीक्षार्थियों और रेलवे पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद हजारों परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ने से हंगामा हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन और पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। रेल डीएसपी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।


कटिहार रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ने से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गयी। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF),जीआरपी (GRP) और परीक्षार्थियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। 


स्टेशन परिसर में धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि रेलवे प्रशासन का दावा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार का बल प्रयोग नहीं किया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एक साथ स्टेशन पहुंचने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 


सुरक्षा कर्मियों द्वारा लगातार माइकिंग कर लोगों को लगातार समझाया जा रहा था। जहां भी जगह उपलब्ध हो रही थी, वहां यात्रियों को भेजा जा रहा था। दो स्पेशल ट्रेनों की भी व्यवस्था की गई थी। इसके अलावे अन्य ट्रेनों के माध्यम से भी परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। कटिहार जंक्शन पर अररिया, पूर्णिया समेत आसपास के जिलों के अभ्यर्थी भी परीक्षा देने पहुंचे थे। जिससे प्लेटफार्म पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिन परीक्षार्थियों की सीटें थीं, उन सभी को ट्रेनों में चढ़ाया गया।


टैग्स