ब्रेकिंग
Bengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBihar weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें आज का हालBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBihar weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें आज का हाल

कटिहार में बिजली कटौती के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, शहीद चौक पर फूंका पुतला

लगातार बिजली कटौती और भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने कटिहार में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बजरंग दल और समाजसेवियों ने शहीद चौक पर पुतला दहन कर नियमित बिजली आपूर्ति की मांग उठाई।

बिहार न्यूज
उग्र आंदोलन की चेतावनी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। कटिहार के शहीद चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया । प्रदर्शनकारियों ने नियमित बिजली आपूर्ति की मांग करते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


पिछले कई दिनों से जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे-लंबे पावर कट ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में लोग शहीद चौक पर एकत्रित हुए और अपना विरोध दर्ज कराया।


ट्रांसफार्मर की कमी और लोड शेडिंग से बढ़ी परेशानी

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में बढ़ते बिजली लोड के बावजूद पर्याप्त ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए हैं, जिससे बार-बार बिजली बाधित हो रही है। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


समाजसेवी पवन पोद्दार ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति से आम जनता पूरी तरह त्रस्त है। लोगों को दिन और रात दोनों समय बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिससे घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।


विभाग ने दिया सुधार का आश्वासन

प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) ने दूरभाष पर आश्वासन दिया कि जिन क्षेत्रों में बिजली लोड अधिक है, वहां नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा फ्यूज और अन्य तकनीकी खराबियों को जल्द दूर करने के लिए अतिरिक्त नौ कर्मियों की तैनाती की जा रही है।


उग्र आंदोलन की चेतावनी

बजरंग दल के जिला संयोजक राणा सोनी ने कहा कि पिछले 10 से 15 दिनों से कटिहार में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं था, लेकिन आंदोलन की घोषणा के बाद कई जगहों पर ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हुआ है।


राणा सोनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगली बार प्रदर्शनकारी बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज करेंगे और अधिकारियों को भी बिजली संकट का एहसास कराएंगे।


नियमित बिजली आपूर्ति की मांग

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद खड़ा करना नहीं, बल्कि कटिहार के लोगों को नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति दिलाना है। उन्होंने विभाग से स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करने और भविष्य में अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की।

टैग्स