ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

कटिहार में 1.26 करोड़ के धान गबन का खुलासा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुंदन प्रसाद साह गिरफ्तार

कटिहार के डंडखोरा थाना क्षेत्र में 1.26 करोड़ रुपये के धान गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महेशपुर पैक्स के पूर्व अध्यक्ष कुंदन प्रसाद साह को गिरफ्तार किया। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की कार्रवाई।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डंडखोरा पुलिस ने करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये के धान गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और महेशपुर पैक्स के तत्कालीन अध्यक्ष कुंदन प्रसाद साह को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, महेशपुर पैक्स में सरकारी धान की खरीद और भंडारण के दौरान बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और गबन का मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम का गठन किया था।


एसपी के निर्देश पर गठित इस विशेष टीम का नेतृत्व सदर एसडीपीओ-01 कर रहे थे। लगातार की जा रही छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कुंदन प्रसाद साह को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस का कहना है कि सरकारी अनाज से जुड़े इस बड़े घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कटिहार पुलिस की इस कार्रवाई से सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों और भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।