ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦मधुबनी के लोहट में सीमेंट प्लांट का विरोध, नई चीनी मिल की मांग को लेकर 52 दिनों से धरना जारी✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦मधुबनी के लोहट में सीमेंट प्लांट का विरोध, नई चीनी मिल की मांग को लेकर 52 दिनों से धरना जारी✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल

कटिहार में चलती मोटरसाइकिल बनी आग का गोला, बाइक सवार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कटिहार के शहीद चौक के पास चलती पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बिहार न्यूज
मौके पर मची अफरा-तफरी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब शहर के शहीद चौक के समीप चलती पल्सर बाइक अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन सड़क किनारे छोड़ दिया और सुरक्षित दूरी बना ली। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई और धू-धू कर जलने लगी। घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। कई वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए, जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई।


इसके बाद दमकल विभाग की टीम छोटे अग्निशमन वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद यातायात को फिर से सामान्य किया गया। जानकारी के मुताबिक, दिग्घी निवासी इखलाख अहमद मिर्चाईबारी से काम खत्म कर न्यू मार्केट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बाइक में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

टैग्स