ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

कटिहार में ठनका गिरने से 3 की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

कटिहार में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इस घटना के बाद गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में लोग भीषण गर्मी से परेशान थे लेकिन आज अचानक मौसम बदला और तेज आंधी बारिश हुई। लेकिन इस बारिश ने तीन लोगों की जान ले ली। ठनका गिरने से कटिहार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 


ठनका गिरने से कटिहार में अलग-अलग जगहों पर यह घटना हुई है। आजमनगर के शीतलमनी पंचायत निवासी 65 वर्षीय मो. अब्बास, कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत के रहने वाले 27 वर्षीय मंगलेश कुमार और सेमापुर थानाक्षेत्र के इस्लामपुर सुखासन गांव के 45 वर्षीय अकमल हुसैन की मौत ठनका गिरने से हुई है। 


65 साल के अब्बास की मौत तब हुई जब वो मवेशी को लाने के लिए बहियार गये हुए थे। वो आजमनगर प्रखंड के शीतलमनी पंचायत स्थित कोरोबारी गांव के रहने वाले थे। वही कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत के खुदना गांव में 27 साल के मंगलेश यादव की भी ठनका गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी। मंगलेश की मौत की खबर मिलते ही पत्नी डोली देवी, तीन बेटियां और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। 


इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वही सेमापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर सुखासन गांव में 45 वर्षीय अकमल हुसैन की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। अकमल की मौत तब हुई जब वो मक्का की फसल कटाई के बाद खेत में काम कर रहे थे, उसी वक्त अचानक बारिश और तेज आंधी चलने लगी और तभी ठनका उनके ऊपर गिरा और तुरंत उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों को हर संभव मददका भरोसा जताया। जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। बारिश और आंधी के दौरान घर से निकलने के लिए मना किया है। 

टैग्स