ब्रेकिंग
गया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईबिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतकबिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’मरीन ड्राइव पर रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग, CM सम्राट चौधरी से मिले अरुण भारतीगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईबिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतकबिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’मरीन ड्राइव पर रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग, CM सम्राट चौधरी से मिले अरुण भारती

घर से लापता मासूम का नदी में तैरता मिला शव: बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम

Bihar Flood News: कटिहार जिले में बाढ़ के पानी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कुरसेला थाना क्षेत्र में पानी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर

घर से लापता मासूम का नदी में तैरता मिला शव: बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ का असर अब कई इलाकों में दिखने लगा है. कहीं सड़कें पानी में बह रही हैं तो कहीं लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. इसी बीच कटिहार से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बाढ़ के पानी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई.


घटना जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, एनएच-31 के किनारे बाढ़ का पानी जमा है. इसी दौरान एक 12 वर्षीय बालक पानी में डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.


स्थानीय लोगों ने बालक को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. वहीं, पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.


स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के पानी के कारण इलाके में लगातार खतरा बना हुआ है. लोगों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है.