ब्रेकिंग
सारण में गंडक नदी का रिंग बांध टूटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; मुख्य तटबंध पर बढ़ा दबाव✦मोहल्लेवाली आंटी ने फैलाया HIV! एड्स से 2 भाइयों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल ✦Bihar Special Trains: तेलंगाना से बिहार आने वालों को बड़ी राहत, पटना-दानापुर समेत इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें पूरा शेड्यूल✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦सारण में गंडक नदी का रिंग बांध टूटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; मुख्य तटबंध पर बढ़ा दबाव✦मोहल्लेवाली आंटी ने फैलाया HIV! एड्स से 2 भाइयों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल ✦Bihar Special Trains: तेलंगाना से बिहार आने वालों को बड़ी राहत, पटना-दानापुर समेत इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें पूरा शेड्यूल✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज

कूड़े के ढेर से 77 किलो सोने-चांदी का गहना बरामद, डेढ़ करोड़ के ज्वेलरी के साथ 7 गिरफ्तार

3 अप्रैल की रात बारसोई बाजार के जैन मंदिर रोड निवासी अमित कुमार जैन के घर छत का सरिया काटकर चोरों ने सेंधमारी की थी। इस दौरान 900 ग्राम सोना और 77 किलो चांदी चोरी हो गई थी। शिकायत मिलते ही थाने में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

BIHAR POLICE
चोरी का उद्भेदन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के बारसोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे में चोरी के मुख्य आरोपी समेत 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 77 किलो चांदी, 900 ग्राम सोना, सात मोबाइल, एक अपाची बाइक और 67 हजार कैश बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने इस मामले का खुलासा किया। बताया कि 3 अप्रैल की रात बारसोई बाजार के जैन मंदिर रोड निवासी अमित कुमार जैन के घर छत का सरिया काटकर चोरों ने सेंधमारी की थी। इस दौरान 900 ग्राम सोना और 77 किलो चांदी चोरी हो गई थी। शिकायत मिलते ही थाने में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।


गुप्त सूचना के आधार पर रास चौक से दो संदिग्धों, श्याम सोनी और यासिर को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने चार अन्य साथियों के नाम बताए। इनकी निशानदेही पर बाकी आरोपियों अशरफुल, अकबर उर्फ सुकिया, फिरोज, वैभव अनिल पाटिल और समरूल हक को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी चोरी का माल दुकानों में बेचते या गिरवी रखते थे। 


वैभव अनिल पाटिल और अमित जैन की दुकानों में भी चोरी का सामान रखा गया था। वैभव पाटिल की निशानदेही पर 4.2 किलो अतिरिक्त चांदी बरामद की गई। अशरफुल, समरूल हक और अकबर उर्फ सुकिया के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 


अन्य की पृष्ठभूमि की जांच जारी है। बारसोई बाजार के पास कूड़े के ढेर से 77 किलो चांदी और 900 ग्राम सोने का गहना बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। 


दरअसल, बारसोई पुलिस ने गुरुवार की रात गश्ती के दौरान एक संदिग्ध युवक को भागते हुए देखा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर इस मामले में पुलिस ने शनिवार को 6 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि ये गैंग पिछले 3 महीने से एक्टिव था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता