ब्रेकिंग
पैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाबबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाबबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश

katihar News: DSP की गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत, पंचायती के बाद 3 लाख रूपये लगायी गई जान की कीमत

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में डीएसपी की गाड़ी ने आगे जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर दो महिला और एक युवक सवार थे। ठोकर लगने के बाद सभी सड़क किनारे गिर गये और

katihar News: DSP की गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत, पंचायती के बाद 3 लाख रूपये लगायी गई जान की कीमत
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में डीएसपी की गाड़ी ने आगे जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर दो महिला और एक युवक सवार थे। ठोकर लगने के बाद सभी सड़क किनारे गिर गये और इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। मौत के बाद पंचायत बुला महिला की जान की कीमत 3 लाख 30 हजार रूपये लगाई गयी। हालांकि लोगों का कहना है कि एक लाख रूपया ही दिया गया है। पूरा पैसा नहीं मिलने की बात भी लोग कह रहे हैं। 

घटना कटिहार जिला के बारसोई प्रखंड के बिधौर पंचायत के देसिया टोली गांव की है। मृतका की पहचान चैनबानो के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। लोगों का कहना कि शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार की गाड़ी से ठोकर लगने के कारण चैनबानो सहित दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये थे। सड़क पर गिरने के कारण चैनबानो के सिर में गहरी चोट लग गयी थी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पूर्णिया रेफर कर दिया लेकिन पूर्णिया अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गयी। डॉक्टर ने चैनबानो को मृत घोषित कर दिया। 

वही नजमा खातून और मोहम्मद आजिम घायल है। जिनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में नजमा खातून ने बताया कि मोटरसाइकिल में तीन लोग सवार थे। डीएसपी की गाड़ी से ठोकर लगने से तीनों घायल हो गये थे। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी। मृतका का बेटा मुंबई में मजदूरी करता है जैसे ही पता चला कि मां की मौत हो गयी तो वो घर पहुंचे। पंचायती कर मामले का निपटारा किये जाने के ग्रामीणों के आरोप पर बारसोई डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि बाइक पर दो महिला को बिठाकर एक बच्चा गाड़ी चला रहा था। 

बाइक अनियंत्रित होकर हमारी गाड़ी से टकरा गया जिससे तीनों घायल हो गये। एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी।  डीएसपी ने आगे कहा कि महिला के इलाज के लिए हमने कुछ पैसे उनके परिजन को दिए थे लेकिन पंचायती कर मामले को रफा-दफा करने के एवज में तीन लाख रुपए दिये जाने की बात को उन्होंने गलत करार दिया। डीएसपी ने यह भी कहा कि यदि उनके परिजन लिखित शिकायत करेंगे तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वही चैनबानो के अंतिम दर्शन के लिए घर में लोगों का तांता लगा रहा। महिला के मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।  

katihar News: DSP की गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत, पंचायती के बाद 3 लाख रूपये लगायी गई जान की कीमत    katihar News: DSP की गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत, पंचायती के बाद 3 लाख रूपये लगायी गई जान की कीमत    katihar News: DSP की गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत, पंचायती के बाद 3 लाख रूपये लगायी गई जान की कीमत

katihar News: DSP की गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत, पंचायती के बाद 3 लाख रूपये लगायी गई जान की कीमत

katihar News: DSP की गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत, पंचायती के बाद 3 लाख रूपये लगायी गई जान की कीमत

katihar News: DSP की गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत, पंचायती के बाद 3 लाख रूपये लगायी गई जान की कीमत

katihar News: DSP की गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत, पंचायती के बाद 3 लाख रूपये लगायी गई जान की कीमत

katihar News: DSP की गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत, पंचायती के बाद 3 लाख रूपये लगायी गई जान की कीमत

katihar News: DSP की गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत, पंचायती के बाद 3 लाख रूपये लगायी गई जान की कीमत

katihar News: DSP की गाड़ी की ठोकर से महिला की मौत, पंचायती के बाद 3 लाख रूपये लगायी गई जान की कीमत

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट..