ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कटिहार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मिर्चाइबारी इलाके में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Bihar News: कटिहार शहर में शुक्रवार को उस समय अचानक हलचल तेज हो गई जब मिर्चाइबारी इलाके में प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। सड़क किनारे वर्षों से जमे अवैध कब्जों पर जैसे ही बुलडोजर चला, पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का...

कटिहार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मिर्चाइबारी इलाके में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: कटिहार शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय मिर्चाइबारी इलाके में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे।


प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में बढ़ती जाम की समस्या और सड़क किनारे लगातार हो रहे अतिक्रमण को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सड़क और सार्वजनिक जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।


अभियान की शुरुआत कटिहार के मिर्चाइबारी क्षेत्र से की गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर सड़क किनारे बने कई अस्थायी और अवैध ढांचों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।


बताया जा रहा है कि यह अभियान अमर जवान चौक से लेकर आंबेडकर चौक तक चलाया जाएगा। इस पूरे मार्ग पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को चिह्नित किया गया है। प्रशासन ने पहले ही संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दी थी। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद अब कार्रवाई शुरू की गई है।


बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमण करने वाले लोगों में हलचल मच गई। कई लोगों ने खुद ही अपने अस्थायी ढांचे और सामान हटाना शुरू कर दिया, जबकि कुछ स्थानों पर प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को हटाया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी। खासकर बाजार और मुख्य चौक-चौराहों के आसपास लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।