ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

उपमुख्यमंत्री के गृह जिला में वसूली का खेल, अस्पताल की लापरवाही ने ले ली महिला की जान

KATIHAR : एक तरफ जहाँ बिहार सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें सामने आती है, जो सरकार के दावे का पोल खोल कर रख

उपमुख्यमंत्री के गृह जिला में वसूली का खेल, अस्पताल की लापरवाही ने ले ली महिला की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : एक तरफ जहाँ बिहार सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें सामने आती है, जो सरकार के दावे का पोल खोल कर रख देती है. ताजा मामला बिहार के उपमुख्यमंत्री के गृहजिला से आया जहाँ अस्पताल में वसूली का खेल लगातार जारी है. अस्पताल पर आरोप है कि यहाँ ग्रामीण क्षेत्रों की आशा के माध्यम वसूली किया जाता है. 


मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल के प्रसव गृह में वसूली का खेल चलता है. ऐसा बताया जा रहा है कि अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के पश्चात महिला की मौत हो जाने के बाद वसूली का भंडाफोड़ हुआ है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि जांच - सफाई और ऑपरेशन के नाम पर परिजनों से पूरे दस हजार रूपए वसूले गए हैं. बता दें कि मृतका प्रसव के लिए परतेली गांव से सदर अस्पताल आयी थी.


मृतका की परिजन अनिता ने बताया कि अस्पताल में घुसते ही जांच के नाम पर रुपया वसूला गया. साथ ही ऑपरेशन के नाम पर भी वसूली की गई. परिजन ने यह आरोप लगाया कि नर्स और चिकित्सक की लापरवाही के वजह से प्रसूता की प्रसव के पश्चात जान चली गई.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें