ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार में शराबबंदी : शराब के नशे में शराबी ने खोल दी कानून की पोल, डिप्टी सीएम को बता रहा है अपना मामा

KATIHAR : बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. ऐसे में छापेमारी अभियान तेज कर दी गई है. लेकिन जिस तरह से शराब पीने वाले लोग शराबबंदी कानून का मजाक

बिहार में शराबबंदी : शराब के नशे में शराबी ने खोल दी कानून की पोल, डिप्टी सीएम को बता रहा है अपना मामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. ऐसे में छापेमारी अभियान तेज कर दी गई है. लेकिन जिस तरह से शराब पीने वाले लोग शराबबंदी कानून का मजाक बना रहे हैं, वो प्रशासन के लिए निश्चित रूप से चिंता का विषय है. खबर कटिहार से है जहां एक शराबी ने शराब पीकर शरेआम ड्रामा कर रहा था और शराबबंदी कानून का पोल खोलकर रख दिया. उसने कहा कि शराब तो पूरे शहर में मिल रही है और शराब की होम डिलीवरी हो रही है. एक फोन कीजिए और शराब घर पर आ जाएगी. शराबबंदी कानून को लेकर उसने कहा कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी करके बहुत अच्छा काम किया है. 


कटिहार में शराबबंदी का कितना असर है इसको आप सहज समझ सकते हैं. रोज मजदूरी करके कमाने खाने वाला एक मजदूर आखिर किस तरह से बिहार में हुए शराबबंदी का मजाक उड़ा रहा है और डिप्टी CM के गृह क्षेत्र में खुद को सुरक्षित भी मान रहा है. देशी शराब के नशे में इस शराबी ने जो बात कही है वो यह बताते के लिए काफी है कि उसके मन में शराबबंदी कानून का कितना डर है. आपको अंदाजा लग जायेगा कि सूबे में शराबबंदी के बाद शराब का सेवन करने वाले लोगों को इस कानून का कितना डर है और नीतीश का शराबबंदी कितना असरदायक है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें