ब्रेकिंग
बिहार में ताजिया पहलाम के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; कई लोग घायलBihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजबिहार में ताजिया पहलाम के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; कई लोग घायलBihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेज

कटिहार में दर्दनाक हादसा, बेटी की शादी के लिए रिश्ता देखने गए 6 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक

KATIHAR : इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. सभी मृतक समस्तीपुर जिला के रोसड़ा के रहने

कटिहार में दर्दनाक हादसा, बेटी की शादी के लिए रिश्ता देखने गए 6 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक
Anamika
2 मिनट

KATIHAR : इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. सभी मृतक  समस्तीपुर जिला के रोसड़ा के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहा है. एक साथ 6 लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. 

हादसा कुर्सेला थाना इलाके के एनएच-31 के पास हुआ है. हादसे में गंभीर रुप से घायल तीनों शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक ही गाड़ी पर सवार होकर 9 लोग फुलवरिया के सिद्धि महतो की बेटी की शादी के लिए रिश्ता देखने गए थे, इसी दौरान तेज गति से चल रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी.  टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार 9 लोगों में से 6 की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. 

 मृतकों में रोसड़ा के रहने वाले कैलाश महतो, सिद्धि महतो, नंदलाल महतो, अर्जुन महतो, सुंदरी महतो और अजय महतो शामिल हैं.हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई.वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. बता दें कि सोमवार को भी कटिहार में दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी.