ब्रेकिंग
JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज✦Bihar Police Viral Audio: जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा ने मांगे 20 हजार! महिला से बोले- 'एक रात आओ...', मोतिहारी में मचा हड़कंप✦Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज✦Bihar Police Viral Audio: जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा ने मांगे 20 हजार! महिला से बोले- 'एक रात आओ...', मोतिहारी में मचा हड़कंप✦Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर

KATIHAR: 25 हजार का इनामी अपराधी फोटो यादव गिरफ्तार, बरारी थाने की पुलिस ने दबोचा

लंबे समय से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अपराधी फोटो यादव उर्फ संजीत यादव को आखिरकार बरारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह वर्ष 2025 की एक गोलीकांड की घटना में मुख्य आरोपी था और तभी से पुलिस की नजरों से बचता फिर रहा था।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: 25 हजार के ईनामी अपराधी फोटो यादव उर्फ संजीत यादव को कटिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने फोटो यादव के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। इसके बावजूद फोटो यादव की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। 


लेकिन बरारी थाने की पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है। बताया जाता है कि कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र स्थित दक्षिणी भंडारतल पंचायत में 09.01.2025 को करीब 04:30 बजे शाम में उचला चौक स्थित विजय कुमार के किराना दुकान के पास धनंजय यादव को गोली मारी गयी थी। 


धनंजय यादव बरारी थाना क्षेत्र के काढागोला घाट के रहने वाले है। जिन्हें फोटो यादव उर्फ संजीत यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में धनंजय यादव की पत्नी नवीता देवी ने थाने में लिखित आवेदन दिया था। 


जिसके आधार पर बरारी थाना कांड संख्या-10/25, दिनांक-10.01.2025, धारा-109/3 (5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया। उक्त कांड में लगातार फिरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त फोटो यादव उर्फ संजीत यादव पिता रामदेव यादव सा०-झिकटिया धाना-बरारी जिला-कटिहार के खिलाफ  25,000/- (पच्चीस हजार) रूपये का ईनाम घोषित किया गया था, फोटो यादव को बरारी थाना पुलिस द्वारा दल बल के साथ छापेमारी कर विधिवत गिरफ्‌तार किया गया।


गिरफ्तार अपराधी फोटो यादव उर्फ संजीत यादव का अपराधिक इतिहास :-


1. बरारी थाना कांड संख्या-10/2004, दि0-26.01.04, धारा-395 भा०८०वि०

2. बरारी थाना कांड संख्या-11/2004, दि०-21.01.04 धारा-147/148/149/447/323/307/34 भा०द०वि०

3. बरारी थाना कांड संख्या-12/2004, दि०-21.01.04 धारा-412 भा०६०वि० एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट

4. बरारी थाना कांड संख्या-100/2006, दि०-20.09.06, धारा-147/341/323/504/379/307 भा०द०वि०

5. बरारी थाना कांड सं0-10/25, दि0-10.01.2025, धारा-109/3(5) बी०एन०एस० एवं 25(1-बी)ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट

6. बरारी थाना कांड संख्या-10/25, दिनांक-10.01.2025, धारा-109/3 (5) बी०एन०एस० एवं 25(1-बी)ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट