ब्रेकिंग
Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा✦Katihar Road Accident: कटिहार में ट्रक-ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण भिड़ंत, एक ही गांव के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर✦Bihar News : नीतीश सेतु से बदलेगी बिहार की आर्थिक तस्वीर, उत्तर बिहार से पटना पहुंचना होगा आसान; व्यापार से रोजगार तक खुलेगा तरक्की का रास्ता✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा✦Katihar Road Accident: कटिहार में ट्रक-ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण भिड़ंत, एक ही गांव के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर✦Bihar News : नीतीश सेतु से बदलेगी बिहार की आर्थिक तस्वीर, उत्तर बिहार से पटना पहुंचना होगा आसान; व्यापार से रोजगार तक खुलेगा तरक्की का रास्ता✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल

देवरिया से सुल्तानगंज जा रहे कांवरियों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

बिहार के पटना जिला अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र में देवरिया से सुल्तानगंज जा रहे कांवरियों की पिकअप को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवरिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें पटना रेफर किया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में लिया।

Bihar
भक्ति में बाधा बनी तेज़ रफ्तार
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: सावन महीने की शिवभक्ति के दौरान बिहार में एक बड़ा हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सुल्तानगंज जल लेने जा रहे कांवर यात्रियों की पिकअप वैन को सोमवार को एक तेज रफ्तार टैंकलोरी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र में फोरलेन पर स्थित सरहन गांव के पास हुआ।


इस हादसे में कुल 14 कांवरियों से भरी पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। निखिल गौड़ और आदित्य कुमार नामक दो कांवर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर किया गया। वहीं एक अन्य यात्री अमरजीत कुशवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद मोकामा रेफरल अस्पताल भेजा गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही पंडारक थाना अध्यक्ष ललित विजय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टैंकलोरी को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई।


अन्य कांवर यात्री जिन्हें हल्की चोटें आई थीं, उन्हें मौके पर प्राथमिक चिकित्सा दी गई और वे सुरक्षित हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय प्रशासन ने यातायात को सामान्य करने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती भी की।


सावन माह में हर साल लाखों श्रद्धालु देवरिया, बनारस, गोरखपुर जैसे शहरों से सुल्तानगंज पहुंचकर गंगाजल भरकर पैदल या वाहन से देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना होते हैं। ऐसे में यह हादसा न केवल दर्दनाक है, बल्कि सावधानी की आवश्यकता की ओर भी संकेत करता है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और टैंकलोरी के मालिक और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट

टैग्स