ब्रेकिंग
Bihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजर

PM Awas Yojana: बिहार के इस जिले में 1235 लोगों को मिलेगा PM आवास योजना का लाभ, खाते में जल्द आएगी पहली किस्त

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कैमूर जिले में 2025-26 वित्तीय वर्ष में 1235 आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है.

PM Awas Yojana
प्रधानमंत्री आवास योजना
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

PM Awas Yojana: बिहार के कैमूर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) घर विहीन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से हर साल घर विहीन लोगों को अपना खुद का आशियाना मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1235 आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।


प्रखंडवार आवास निर्माण की योजना 

जिले के विभिन्न प्रखंडों को मिले लक्ष्य के अंतर्गत 1092 आवासों के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। एमआईएस पदाधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि इस वर्ष जिले को 1235 आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।


उन्होंने बताया कि चैनपुर प्रखंड में सबसे अधिक 543 आवास बनाए जाएंगे, जबकि भभुआ प्रखंड में केवल 41 आवास बनाए जाएंगे। इसके अलावा, जिले के पांच प्रखंडों में इस वित्तीय वर्ष के लिए कोई आवास निर्माण का लक्ष्य नहीं मिला है।


किश्त वितरण और अंतिम तैयारी

सुधीर कुमार पांडेय ने यह भी बताया कि स्वीकृत आवासों के निर्माण के लिए आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा पहली किश्त की राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। आवास योजना के लाभार्थियों को पहली किश्त की राशि देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।


उन्होंने कहा कि चयनित लाभार्थियों के आधार की जांच की प्रक्रिया चल रही है और इस कार्य को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, कैमूर जिले में घर विहीनों को स्थाई आवास प्रदान करना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल गरीबों को अपने जीवन में सुधार का अवसर मिल रहा है, बल्कि यह जिले में सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।