ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

मंत्री के गांव में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे पलटा, दुर्घटना के बाद लगी आग; दो बच्चों की जलकर मौत

Bihar News: कैमूर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंत्री जमा खान के पैतृक गांव में हुई, जिसके बाद प्रशासन और मंत्री ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नौघड़ा गांव में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहाँ एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्रैक्टर में फँसे दो मासूम बच्चों की घटनास्थल पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। 


मृतकों की पहचान नौघड़ा निवासी सैफ अंसारी (15 वर्ष, पिता कुतुबुद्दीन अंसारी) और सेचन धोबी (14 वर्ष, पिता हसीर धोबी) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक दोनों बच्चे पूरी तरह झुलस चुके थे। यह गांव बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान का पैतृक निवास है। 


सूचना मिलते ही मंत्री जमा खान, एसडीएम, सीओ और डीएसपी सहित आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। मंत्री के निर्देश पर जेसीबी बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद मलबे और आग के बीच से दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। मंत्री जमा खान ने बताया कि ट्रैक्टर लौटते समय दूसरी गाड़ी को साइड देने के प्रयास में पलटा और ईंधन लीक होने से तुरंत आग फैल गई, जिससे बच्चों को निकलने का मौका नहीं मिला। 


मंत्री ने कहा, "यह मेरे अपने घर-गांव की घटना है, जिसने मुझे झकझोर दिया है। पीड़ित परिवारों के साथ पूरी सरकार खड़ी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली राहत राशि का चेक अगले 24 घंटों के भीतर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।" पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता