ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़? पानी में बैक्टीरिया, गंदे शौचालय और सुविधाओं की कमी; CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासाकौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 5 खास मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ती है भक्तों की भीड़; जानिए क्या है मान्यताकरोड़पति रहते पत्नी और चारों बच्चों को फूटी कोड़ी नहीं दी, मौत के बाद लावारिस की तरह हुआ दाह संस्कार 104 फीट ऊंचा केसरिया स्तूप आज भी रहस्य, 28 साल बाद भी नहीं खुला राज; जमीन के नीचे छिपा है हजारों साल पुराना इतिहासरेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़? पानी में बैक्टीरिया, गंदे शौचालय और सुविधाओं की कमी; CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासाकौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 5 खास मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ती है भक्तों की भीड़; जानिए क्या है मान्यताकरोड़पति रहते पत्नी और चारों बच्चों को फूटी कोड़ी नहीं दी, मौत के बाद लावारिस की तरह हुआ दाह संस्कार 104 फीट ऊंचा केसरिया स्तूप आज भी रहस्य, 28 साल बाद भी नहीं खुला राज; जमीन के नीचे छिपा है हजारों साल पुराना इतिहास

खाना बनाने को लेकर खूनी विवाद... पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: कैमूर जिले में खाना बनाने को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आरोपी पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। आखिर पूरे मामले में पुलिस और परिवार ने क्या कहा, जानिए...

खाना बनाने को लेकर खूनी विवाद... पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट; इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव में खाना बनाने को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया. आरोप है कि पति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति का इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है.


मृतका की पहचान 36 वर्षीय रीना देवी के रूप में हुई है, जो बघौता गांव निवासी जयहिन्द सिंह की पत्नी थीं. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.


ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले करीब एक सप्ताह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार की शाम खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जयहिन्द सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर गोली चला दी. बताया जा रहा है कि रीना देवी के दोनों हाथों में गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. इसी बीच आरोपी पति ने भी खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन दोनों को तत्काल अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने रीना देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयहिन्द सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. फिलहाल उसका इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है.


मृतका के बेटे अजीत कुमार सिंह ने अपने पिता पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है. उसने पुलिस को बताया कि खाना बनाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके पिता ने गोली मारकर उसकी मां की हत्या कर दी.


घटना की सूचना मिलते ही अधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.