ब्रेकिंग
अनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारीCJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SC ने सुनवाई से किया इनकारधू-धू कर जला वेटनरी अस्पताल का गोदाम, दवाइयों से लेकर जरूरी उपकरण तक हुए खाकपटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पथराव से मचा बवाल; रणक्षेत्र में बदला इलाकाशर्मनाक! 7वीं क्लास की बच्ची से अश्लील चैटिंग करता था टीचर, नाराज लोगों पकड़कर पुलिस को सौंपाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारीCJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SC ने सुनवाई से किया इनकारधू-धू कर जला वेटनरी अस्पताल का गोदाम, दवाइयों से लेकर जरूरी उपकरण तक हुए खाकपटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पथराव से मचा बवाल; रणक्षेत्र में बदला इलाकाशर्मनाक! 7वीं क्लास की बच्ची से अश्लील चैटिंग करता था टीचर, नाराज लोगों पकड़कर पुलिस को सौंपा

डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर भासा का विरोध, कैमूर में भी ओपीडी सेवा रही ठप; इमरजेंसी सेवाएं जारी

Bihar News: डॉक्टरों के साथ हो रही मारपीट की घटनाओं के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य संघ (भासा) के आह्वान पर कैमूर के सदर अस्पताल भभुआ सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों ने एक दिन के लिए ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: डॉक्टरों के साथ लगातार हो रही मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटनाओं के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य संघ (भासा) के आह्वान पर कैमूर जिले के सदर अस्पताल भभुआ सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों ने एकदिवसीय ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया। ओपीडी बंद रहने से सामान्य मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारी रहीं।



भासा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवींद्रजन प्रकाश ने बताया कि अरवल में सिविल सर्जन के साथ धक्का-मुक्की और मोहनिया में एक डॉक्टर के साथ मारपीट की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने के कारण डॉक्टरों में भारी आक्रोश है।



उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार से लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी के विरोध में चिकित्सकों ने सांकेतिक रूप से ओपीडी सेवाएं बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया।



डॉक्टरों की प्रमुख मांग है कि अरवल और मोहनिया की घटनाओं के दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भासा के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो संगठन आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता