ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

भभुआ में 10 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, अर्टिगा कार से 257 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कैमूर के भभुआ में पुलिस ने जिगनी पुल के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए अर्टिगा कार से 257.185 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। करीब 10 लाख रुपये की शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर नकदी और मोबाइल भी बरामद किए गए।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

भभुआ (कैमूर): कैमूर जिले की भभुआ पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अर्टिगा कार से करीब 257.185 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक और शराब कारोबारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि रविवार देर रात करीब 1 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुर्गावती की ओर से एक अर्टिगा कार (नंबर BR 01HG 5208) में भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर भभुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिगनी पुल के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।


जांच के दौरान पुलिस को देखकर चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से विभिन्न ब्रांड की 604 बोतल अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल मात्रा 257.185 लीटर है, बरामद की गई। इसके अलावा 35,400 रुपये नकद और दो स्मार्टफोन भी जब्त किए गए।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार (पिता- सुभाष यादव), निवासी पिपरदाहा बंगला, थाना पालीगंज, जिला पटना तथा चालक राहुल कुमार (पिता- सत्येंद्र यादव) के रूप में हुई है।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश से खरीदकर पटना जिले के पालीगंज में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान को सफल बनाने में भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, नवीन कुमार, प्रदीप कुमार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।