ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?

KAIMUR NEWS: अनियंत्रित ई-रिक्शा के पलटने से 4 लोग घायल, गंभीर स्थिति में 2 को किया गया रेफर

KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के भरखर गांव के पास हल्की बारिश होने के कारण फिसलने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गयी। ई-रिक्शा में पांच लोग सवार थे। जहां चार ल

KAIMUR NEWS: अनियंत्रित ई-रिक्शा के पलटने से 4 लोग घायल, गंभीर स्थिति में 2 को किया गया रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR:  कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के भरखर गांव के पास हल्की बारिश होने के कारण फिसलने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गयी। ई-रिक्शा में पांच लोग सवार थे। जहां चार लोगों को चोटें आई है। आसपास के ग्रामीणों ने सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। 


वही दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सभी घायल भरखर गांव से ई रिक्शा में सवार होकर मोहनिया आ रहे थे तभी यह घटना हुई। घायलों में मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव के सनहर बींद का 24 वर्षीय अभिषेक कुमार, छोटू राय की 55 वर्षीय पत्नी लालसा देवी, धर्म राय की 65 वर्षीय श्याम देवी और कन्हैया बिंद का पुत्र विनोद प्रसाद शामिल है ।


ई-रिक्शा में सवार हीरालाल ने बताया कि अपने गांव भरखर से पांच लोग ई रिक्शा में सवार होकर मोहनिया के लिए आ रहे थे। हल्की बारिश हुई थी जिस कारण सड़कों पर फिसलन थी और ई-रिक्शा फिसल गया और पलट गया। जिससे चार लोग घायल हो गए। सभी लोगों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया उपचार के लिए लाया गया है।


अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार बताते हैं कि दो महिला और दो पुरुष घायल अवस्था में ग्रामीणों के द्वारा भरखर गांव से लाए गए थे। दो की हालत स्थिर है लेकिन दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है । इन लोगों द्वारा बताया जा रहा था कि ई रिक्शा पलट गया है जिस कारण चार लोग घायल हुए हैं, जिनकी स्थिति गंभीर है उनको हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता