ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

BIHAR NEWS : कहीं रफ्तार का कहर तो कहीं हाई टेंशन तार से गई लोगों की जान; पांच की मौत से मचा हाहाकार

SIWAN : बिहार में आज की सुबह सिवान के लोगों के लिए हादसे की सुबह बनकर आई है। यहां गुरुवार को सुबह सुबत मौत का तांडव देखा गया। विभिन्न घटनाओं में पांच लोगों की मौत की खबर मिली तो कई

BIHAR NEWS : कहीं रफ्तार का कहर तो कहीं हाई टेंशन तार से गई लोगों की जान;  पांच की मौत से मचा हाहाकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में आज की सुबह सिवान के लोगों के लिए हादसे की सुबह बनकर आई है। यहां गुरुवार को सुबह सुबत मौत का तांडव देखा गया। विभिन्न घटनाओं में पांच लोगों की मौत की खबर मिली तो कई लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है तो मौत के मामलों में पुलिस ने छानबीन के साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है। 


वहीं, मरने वालों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। एक घटना में दौ लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बवाल करते हुए सड़क जाम कर दिया है। पुलिस और समान्य प्रशासन के पदाधिकारी लोगों को समझा बुझाकर हालात सामान्य करने में लगे हैं। एक घटना जिले के मैरवा गुठनी मुख्य माग्र पर धनौती बाजार के पास हुई। यहां एक ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच हुई। ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया।


इस हादसे में ऑटो पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भेज दिया जहां इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कर पर फूट पड़ा और आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच और लोगों से बात चीत शुरू किया। उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी भी पहुंच गए। लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया। लोगों की और से मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।


इसके अलावा सीवान छपरा सीवान मुख्य मार्ग पर हुई। बुधवार की देर रात एक बाइक से जा रहा युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गाड़ी की टक्कर से उसकी मौत हो गई। छपरा सीवान मुख्य सड़क पर हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद लोग जुट गए। लेकिन रात में बाइक सवार युवक को ठोकर मारने वाली गाडॉ फरार हो गया। मृतक की पहचान शहर के गलामंडी निवासी परशुराम चौरसिया का पुत्र राहुल चौरसिया के रूप में की गयी है। 


इधर, तीसरी घटना सीवान जिले के गुथनी थाना क्षेत्र के गुठनी पूर्वी में हुई। इस घटना के बादे में पता चला कि फूल तोड़ रही दो महिलाओ पर गिरा हाई टेंशन तार गिर गया। इस हादसे में एक की मौत दूसरे की हालत है। उन्हें एक नीजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। गंभीर, सूचना मिलने के बाद परिजनों में मजा हाहाकार, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।