ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर्स

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां जूनियर डॉक्टरों और सरकार के बीच चल रही वार्ता सफल हो गई है। स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव से बातचीत और उनसे मिले आश्वासन के ब

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां जूनियर डॉक्टरों और सरकार के बीच चल रही वार्ता सफल हो गई है। स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव से बातचीत और उनसे मिले आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टर काम पर लौट गए हैं. 

स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव से मिले आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की मांगों पर विचार के लिए 7 अक्टूबर तक का समय दिया है। जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की थी।

आपको बता दें कि जूनियर डॉक्टरों ने अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर आज से राज्य भर में इमरजेंसी सहित अन्य तरह की सेवाएं ठप कर दी थी। इस मामले में तुरंत पहल करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने जूनियर डॉक्टरों के साथ वार्ता की और उनके आश्वासन पर जूनियर डॉक्टर काम पर लौटने को तैयार हुए हैं।