ब्रेकिंग
गांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदलेकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदलेकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्ट

पटना: सांवली होने पर सास ने ससुराल से भगाया, अब जज बनकर मान बढ़ा रही हैं वंदना

PATNA: आज के जमाने की लड़कियां लड़कों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं. हर फील्ड में लड़कियां आगे बढ़कर लड़कों को टक्कर दे रही हैं. महिलाएं आज आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ समाज

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: आज के जमाने की लड़कियां लड़कों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं. हर फील्ड में लड़कियां आगे बढ़कर लड़कों को टक्कर दे रही हैं. महिलाएं आज आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ समाज के लिए भी एक मिसाल पेश कर रही हैं. लेकिन इस समाज में आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो महिलाओं को कम आंकते हैं और उन्हें उनके रंग रूप को लेकर प्रताड़ित करते हैं. 


राजधानी पटना की रहने वाली वंदना सबके लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई है. जिस बहू को ससुरालवालों ने उसके सांवले रंग को लेकर ताने मारे और बेटी पैदा करने पर घर से निकाल दिया वही वंदना आज राज्य ज्यूडिशियरी की परीक्षा पास कर जज बन गई हैं. ससुराल से निकाले जाने के बाद वंदना ने अपना हौसला कभी भी टूटने नहीं दिया और अपनी बेटी को पालते हुए हायर एजुकेशन जारी रखा और एग्जाम क्लीयर करके वो जज बन गईं.

वंदना का मायके मोकामा के राम शरण टोला में है. उसकी शादी साल 2015 में पटना में हुई. जब शादी हुई थी तो वह मोकामा में नियोजित शिक्षक थी. शादी के बाद वंदना ने पटना आकाशवाणी में ट्रांसमिशन एग्जिक्यूटिव का पद संभाला. वंदना ने बताया कि शादी के एक साल बाद उसे बेटी हुई. जिसके बाद ससुराल वाले उसके सांवले रंग के साथ लड़की को जन्म के लिए ताने देने लगे. ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर वंदना को अपनी 20 दिन की बेटी को लेकर ससुराल छोड़कर मायके आना पड़ा. विधि स्नातक वंदना को बाढ़ कोर्ट के वकील मधुसूदन शर्मा ने जज की परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया. जिसके बाद उन्होंने इसकी तैयारी की और 29 नवंबर को बिहार की न्यायिक परीक्षा पास कर ली और वो जज बन गईं.