ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

जेपी नड्डा की रैली को लेकर BJP के कई नेताओं पर FIR, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ था पालन

GAYA: 11 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी की चुनाव प्रचार की शुरूआत की थी. बोधगया में रैली को संबोधित किया था. इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाई

जेपी नड्डा की रैली को लेकर BJP के कई नेताओं पर FIR, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ था पालन
Manish Kumar
2 मिनट

GAYA: 11 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी की चुनाव प्रचार की शुरूआत की थी. बोधगया में रैली को संबोधित किया था. इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाई गई. इसको लेकर गया के सिविल लाइंस थाना में केस दर्ज किया गया है. 

इस मामले में सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार ने नगर अंचल के सीओ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था. जिसके बाद सीओ राजीव रंजन ने सिविल लाइंस थाना में बीजेपी के महामंत्री प्रशांत कुमार और आयोजन समिति के लोगों पर केस दर्ज किया है. केस दर्ज होने के बाद सिविल लाइंस थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि सीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

कई नेता हुए थे शामिल

गया के बोधगया में रैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार बीजेपी प्रभारी संजय जायसवाल, जीतन राम मांझी, आरसीसी सिंह, बीजेपी के उम्मीदवार मंत्री प्रेम कुमार,सांसद विजय कुमार मांझी, पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार, पूर्व सांसद हरि मांझी मौजूद थे. लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई. जिसको लेकर केस दर्ज किया गया है. बिहार में कोरोना संकट के बीच सभी पार्टियों की चुनाव प्रचार शुरू होने जा रहा है. 

टैग्स