ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है

झारखंड-बिहार रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार, 62 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर जल्द शुरू होगा काम

बिहार और झारखंड के लिए एक बड़ी खुशखबरी! भागलपुर के पीरपैंती और गोड्डा के बीच नई रेल लाइन बनने का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड सरकार ने रेलवे को 150 एकड़ जमीन सौंप दी है, जिससे इस बहुप्रतीक्षित परियोजना पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।

rail line
rail line
© rail line
User1
3 मिनट

बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती और झारखंड के गोड्डा के बीच 62 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए झारखंड सरकार ने 150 एकड़ जमीन रेलवे को हस्तांतरित कर दी है। शनिवार को गोड्डा भू-अर्जन पदाधिकारी ने जमीन के कागजात पूर्व रेलवे के उप मुख्य निर्माण कुमार हेमंत को सौंपे। रेलवे अधिकारियों ने इसे परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। 


इस परियोजना पर अनुमानित 1393 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए कुल 420 एकड़ जमीन की आवश्यकता है, जिसमें से 150 एकड़ जमीन अब रेलवे के स्वामित्व में आ गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में गोड्डा से महागामा के बीच काम होगा, जबकि दूसरे चरण में महागामा से पीरपैंती तक रेल लाइन बिछाई जाएगी। फिलहाल गोड्डा और पीरपैंती के बीच रेल संपर्क नहीं है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। इससे न सिर्फ बिहार और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि पूर्वोत्तर से आने वाली ट्रेनें भी इस नई रेल लाइन से सीधे जुड़ जाएंगी।


रेल लाइन के निर्माण के बाद एनटीपीसी फरक्का लालमटिया से कोयला बहुत आसानी से ला सकेगी। अभी तक कहलगांव के रास्ते कोयले की ढुलाई होती है, जिसमें समय और लागत अधिक लगती है। इसके अलावा मिर्जाचौकी, पाकुड़ और साहेबगंज से स्टोन चिप्स की ढुलाई भी आसान हो जाएगी। पीरपैंती में प्रस्तावित पावर प्लांट के लिए यह रेल लाइन काफी उपयोगी साबित होगी। इस परियोजना से स्थानीय उद्योगों को भी लाभ मिलेगा और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।


निर्माण विभाग के अधिकारी कई दिनों से इस परियोजना के जमीन हस्तांतरण के काम में लगे थे। गोड्डा के भू-अर्जन पदाधिकारी ने कागजी कार्रवाई पूरी कर पत्र सौंप दिया है। अब जल्द ही इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। इस परियोजना की खबर से स्थानीय लोगों में उत्साह है। वर्षों से इस क्षेत्र के लोग रेल संपर्क की मांग कर रहे थे। पीरपैंती और गोड्डा के व्यापारी और यात्री इस नई रेल लाइन से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।


इस रेल लाइन के जरिए स्थानीय लोगों को पटना, रांची और कोलकाता तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा। हालांकि, इस परियोजना की राह में चुनौतियां भी हैं, क्योंकि अभी बाकी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। लेकिन रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि राज्य सरकार का सहयोग मिलता रहेगा और परियोजना जल्द ही पूरी हो जाएगी।