ब्रेकिंग
Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा✦Katihar Road Accident: कटिहार में ट्रक-ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण भिड़ंत, एक ही गांव के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर✦Bihar News : नीतीश सेतु से बदलेगी बिहार की आर्थिक तस्वीर, उत्तर बिहार से पटना पहुंचना होगा आसान; व्यापार से रोजगार तक खुलेगा तरक्की का रास्ता✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा✦Katihar Road Accident: कटिहार में ट्रक-ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण भिड़ंत, एक ही गांव के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर✦Bihar News : नीतीश सेतु से बदलेगी बिहार की आर्थिक तस्वीर, उत्तर बिहार से पटना पहुंचना होगा आसान; व्यापार से रोजगार तक खुलेगा तरक्की का रास्ता

आधी रात को आया जेईई मेन का रिजल्ट, टॉपर लिस्ट में बिहार का वैभव शामिल

PATNA : देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का रिजल्ट जारी हो गया है। मंगलवार की आधी रात जेईई मेन का रिजल्ट जारी हुआ। रात के तकरीबन 1

आधी रात को आया जेईई मेन का रिजल्ट, टॉपर लिस्ट में बिहार का वैभव शामिल
Editor
2 मिनट

PATNA : देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का रिजल्ट जारी हो गया है। मंगलवार की आधी रात जेईई मेन का रिजल्ट जारी हुआ। रात के तकरीबन 1:15 बजे रिजल्ट जारी हुआ। जेईई मेन की परीक्षा में कुल 44 छात्र ऐसे रहे हैं जिन्होंने 100 परसेंटाइल हासिल किया। कुल 18 छात्रों को पहली रैंक मिली है, जिनमें बिहार के वैभव का नाम भी शामिल है। 


टॉपर लिस्ट के 18 छात्रों में 3 राजस्थान से हैं। राजस्थान से सिद्धांत मुखर्जी, मृदुल अग्रवाल और अंशुल वर्मा टॉपर की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में सबसे ज्यादा छात्र आंध्र प्रदेश के हैं। आंध्र प्रदेश के कुल 4 छात्रों ने टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है जबकि बिहार के अलावे चंडीगढ़ के एक, पंजाब के एक, कर्नाटक के एक, महाराष्ट्र के एक छात्र को टॉपर लिस्ट में जगह मिली है। दिल्ली के 2 छात्रों ने टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है जबकि यूपी के दो, राजस्थान के दो, तेलंगाना के दो छात्रों को टॉपर लिस्ट में जगह मिली है। 


शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बीती रात रिजल्ट जारी होने की जानकारी साझा की। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए जेईई मेन 4 दफे आयोजित किया गया। छात्रों को अपना स्कोर को बेहतर करने का मौका मिला। पहली परीक्षा फरवरी दूसरी मार्च महीने में हुई थी। जबकि तीसरा चरण अप्रैल और मई में होना था लेकिन दूसरी लहर के कारण इसे बाद में टाल दिया गया। तीसरी परीक्षा जुलाई महीने में और चौथी अगस्त से सितंबर के बीच हुई और अब नतीजे सामने आ गए हैं।

टैग्स